हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है।
मैं हूं आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।
दोस्तों मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद जरूरी!
दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कच्चा प्याज खाने के कुछ ऐसे चमत्कारिक फायदों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। (Surprising facts about eating raw onion in hindi)
क्या आप भी कच्चा प्याज खाते हैं! अगर नहीं खाते तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जरूर खाएंगे।
प्याज काटते वक्त आपकी आंखों से आंसू तो आते होंगे लेकिन इसके फायदे भी बहुत है। (benefits of eating raw onion)
दोस्तों प्याज कच्चा हो या पका हुआ इसको कैसे भी खाओ यह हमारे शरीर में बहुत ज्यादा फायदा करता है। लेकिन कच्चा प्याज खाने के ज्यादा फायदे हैं।
दोस्तों कच्चा प्याज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। इसके बारे में आज हम विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। इसलिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें तभी आपकी अच्छी तरह समझ में आएगा। (What are the benefits of eating raw onion in hindi)
नंबर 1. डाइजेशन में मददगार। (raw onion helps in digestion)
दोस्तों कच्चा प्याज digestion में काफी मदद करता है। कच्चे प्याज में fibre की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिससे आपके पेट के अंदर का चिपका हुआ खाना भी पूरी तरह digest हो जाता है।
इसके अलावा कच्चे प्याज को खाने से पेट की सफाई हो जाती है। जिससे कब्ज की बीमारी पूरी तरह से दूर हो जाती है जो लोग सुबह एक बार में fresh नहीं हो पाते उन्हें रात के खाने में कच्चे प्याज का सलाद जरूर लेना चाहिए।
यह नुस्खा कब्ज को दूर करने में काफी लाभदायक साबित होता है।
नंबर 2. Nose bleeding की समस्या से छुटकारा।
दोस्तों अक्सर गर्मियों में लोगों को गर्म हवा यानी लू का सामना करना पड़ता है और यही कारण बन जाता है नाक से खून आने का जिसको आम भाषा में नकसीर फूटना भी कहा जाता है।
गर्मियों में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हर दिन अच्छे से कच्चा प्याज खाए जिससे आपको ना तो लू लगेगी और ना ही आपकी नकसीर फूटेगी।
इसके अलावा अगर आपके दांतों से भी खून निकलता है तो आप कच्चे प्याज को गर्म करके अपने दांतो के नीचे तीन से 4 मिनट तक दबा कर रखिए।
इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलने लगेगा आप चाहे तो प्याज को गर्म करके अपने मसूड़ों पर हल्के हाथ से मालिश भी कर सकते हैं।
नंबर 3. गले की खराश मिटाए। (onion relieves sore throat)
दोस्तों अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका गला अक्सर खराब रहता है और जो सर्दी जुकाम से अक्सर परेशान रहते हैं तो जान लीजिए यह आसान सा नुस्खा जो आपके लिए है बहुत काम का।
इसके लिए आपको कच्चे प्याज का रस निकालना होगा और इस रस को आप शहद में मिलाकर दिन में दो बार ले और लगातार इसको 2 हफ्ते तक ले इससे ना ही आपके गले में खराश रहेगी और सर्दी जुखाम से भी जल्द छुटकारा मिलेगा।
नंबर 4. कैंसर सेल्स को रोके। (Onion prevents Cancer)
दोस्तों कच्चे प्याज में Sulphur की मात्रा बहुत अधिक होती है
यह Cancer cells को बढ़ने नहीं देता।
Cancer patients को प्याज खाने से उसके treatment में बहुत लाभ मिलता है।
अगर आप शुरू से ही कच्चे प्याज खाते आ रहे हैं तो पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी कच्चा प्याज खाने से दूर हो जाती है।
नंबर 5. एनीमिया से बचाए। (Onion prevents from Anemia)
दोस्तों कच्चा प्याज आपको anemia से भी बचाता है।
प्याज को काटने से आंखों में आंसू आने का कारण होता है
उस में पाया जाने वाला सल्फर जो नाक के रस्ते हमारे शरीर में जाता है।
सल्फर में एक तेल पाया जाता है जो एनीमिया से आपके शरीर को बचाने में मदद करता है और अगर आप एनीमिया से पीड़ित हो गए हैं तो उसको ठीक करने में सहायक साबित होता है।
जब आप प्याज को खाने में पका कर खाते हैं तो यह सल्फर नष्ट हो जाता है। इसलिए सल्फर की प्राप्ति के लिए प्याज को कच्चा ही खाना चाहिए। यह हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
नंबर 6. कोलेस्ट्रॉल कम करता है। (onion reduces Cholesterol levels)
दोस्तों अगर आपका Cholesterol हमेशा ही बड़ा हुआ रहता है और आप उसको कम करने में असमर्थ रहते हैं तो आपको जरूरत है कच्चा प्याज खाने की कच्चे प्याज में amino acid और methyl sulphide पाया जाता है।
यह सभी तत्व bad cholesterol को कम करते हैं और good cholesterol को बढ़ाते हैं तो कच्चा प्याज खाने से आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी से निजात पा सकते हैं।
नंबर 7. दिल के लिए है फायदेमंद। (eating raw onion is beneficial for our heart)
दोस्तों कच्चा प्याज आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है high blood pressure को control करने में कच्चा प्याज बहुत ही मददगार साबित होता है। यह बंद खून की धमनियों को खोलने में मदद करता है। जिससे आपको दिल की बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
बहुत से लोग यह बात नहीं जानते कि प्याज ना खाने वालों की तुलना में प्याज खाने वालों की सेहत ज्यादा अच्छी रहती है। इसके साथ मै आपको यह भी बता दूं कि अगर आप diabetes के शिकार हैं तो कच्चा प्याज खाने से आपके शरीर में insulin पैदा होता है।
इसलिए कच्चा प्याज diabetes के रोगियों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
दोस्तों कुछ लोग कच्चा प्याज इसलिए नहीं खाते क्योंकि उनको इसका टेस्ट पसंद नहीं होता प्याज खाने के बाद उनको ऐसा लगता है कि हमारे मुंह से बदबू आने लगती है।
तो उन लोगों के लिए एक आसान सी टिप्स है आप कच्चे प्याज की एक हेल्थी चटनी बना कर खा सकते हैं जिसमें मसाले और तेल बहुत ही कम हो। तो जैसे खाइए कच्चा प्याज जरूर खाइए।
दोस्तों अगर आप भी कच्चा प्याज खाते आए हैं और किस तरह से खाते आए हैं हमारे साथ जरूर शेयर करें।
दोस्तों उम्मीद करती हूं आज की पेट से जुड़ी समस्या के समाधान की यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी ऐसी ही ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए।
आज की पोस्ट में बस इतना ही मिलते हैं एक और नई और रोचक पोस्ट के साथ है तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।
आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।
Tags:
Onion benefits