हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है।
मैं हूं आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।
दोस्तों मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद जरूरी!
दोस्तों आज हम आपको सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में बताएंगे। इसलिए पोस्ट में लास्ट तक बने रहे।
![]() |
खाली पेट भीगे हुए चने खाने के जबरदस्त फायदे क्या है? -benefits of eating soaked gram (kala-chana) in morning |
दोस्तों पुराने जमाने में लोग स्वस्थ रहा करते थे उनके स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा कारण यह था कि वह लोग खाने-पीने में ऐसी चीजों को शामिल करते थे जिन से उनको जरूरी पोषण मिलता था।
लेकिन आजकल का खानपान ऐसा हो गया है जिससे हमें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषण तो नहीं मिल पाता। ऊपर से मोटापा और बढ़ जाता है।
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि रात को भिगोकर काले चने खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।
तो चलिए दोस्तों जानते हैं रात में भिगोए हुए काले चने खाने के जबरदस्त फायदे(tremendous benefits of eating soaked gram) :
नंबर 1. आलस्य और थकान को दूर भगाए(Drive away laziness and fatigue)।
दोस्तों रोज सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने से आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते हैं जिससे पूरा दिन आपका शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो कमजोरी और थकान को दूर कर देता है। जब आप सुबह खाली पेट भीगे चने खाते हैं तो यह आपके शरीर में energy booster की तरह काम करता है।
नंबर 2. डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है(Soaked gram Keeps diabetes under control)।
दोस्तों काला चना शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। अगर ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाती है तो इसको कम करने के लिए काले चने का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है।
जब आप सुबह में काले चने खाते हैं तो यह ब्लड में शुगर और इंसुलिन की मात्रा को बैलेंस करता है। क्योंकि चने में फाइबर पाए जाते हैं और जब चनों को अंकुरित करके खाया जाता है तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है।
चने को अंकुरित करने के लिए आपको चने भिगोने के बाद उनको एक सूती कपड़े में डालकर खूंटी से लटका देना चाहिए और 8 से 10 घंटे में यह अंकुरित हो जाते हैं।
![]() |
खाली पेट भीगे हुए चने खाने के जबरदस्त फायदे क्या है? -benefits of eating soaked gram (kala-chana) in morning |
नंबर 3. एनीमिया को दूर करता है(Soaked gram Removes anemia)।
दोस्तों काले चने शरीर में blood cells को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप रोजाना सुबह अंकुरित चने खाइए। अंकुरित चने ना खा सके तो आप भीगे हुए चने जरूर खाएं।
आप चाहे तो चने को भिगोकर उनको अंकुरित करके उनमें प्याज, टमाटर और नींबू निचोड़ कर उसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ेगी और एनीमिया की परेशानी से आपको बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
नंबर 4. पीलिया रोग में राहत मिलती है(Soaked gram gives relief in jaundice)
पीलिया रोग से जो लोग परेशान रहते हैं उनको काले चने का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पीलिया रोग में आपको बहुत ज्यादा मदद मिलती है।
नंबर 5. हड्डियों को मजबूत बनाता है(Soaked grams makes bones strong)
दोस्तों हड्डियों को मजबूत बनाने में चने का सेवन बहुत ही असरदार है। आधे कप चने में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। जब आप काले चने खाते हैं तो यह bones की density को बढ़ा देता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है।
नंबर 6. टेंशन और स्ट्रेस को कम करता है(Soaked gram Reduces tension and stress)
दोस्तों आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काला चना टेंशन और स्ट्रेस को कम करने में काफी हद तक मददगार होता है। चने में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस लेवल को काफी हद तक कम करने में सहायक होते हैं।
रोज सुबह भीगा हुआ चना खाने से टेंशन कम होती है।
नंबर 7. स्किन के लिए है फायदेमंद(Soaked grams are beneficial for skin)
दोस्तों रोज सुबह भीगे हुए अंकुरित चने खाने से हमारी स्किन पर चमक आती है और त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कि खुजली आदि से भी निजात मिलती है।
अगर आप नियमित रूप से भीगे हुए चने का सेवन करते हैं तो आप लंबे समय तक बुढे नहीं देखेंगे।
चने में मौजूद पोषक तत्व आपको लंबे समय तक तंदुरुस्त और हष्ट पुष्ट बनाए रखते हैं। इसके अलावा दोस्तों काले चने को हम कई प्रकार से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Conclusion:
आप काले चने को गेहूं के साथ मिलाकर उसकी रोटियां बना कर भी खा सकते हैं।
आप काले चने की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
आप काले चने अंकुरित करके उसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं।
लेकिन सुबह सुबह खाली पेट भीगा हुआ चना खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं। इसलिए आप आज से ही नाश्ते में भीगा हुआ चना खाने की आदत डालें। इससे आपको 10 दिन में ही फायदा देखने को मिल जाएगा।
दोस्तों अगर आपने यहां तक पढ़ ही लिया है तो इसे शेयर भी कर दें मैं आपकी आभारी रहूंगी।
आज की पोस्ट में बस इतना ही मिलते हैं एक और नई और रोचक पोस्ट के साथ है तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।
आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।