हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है।
मैं हूं आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।
दोस्तों मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद जरूरी!
तो आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास topic जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे!
दोस्तों आज हम आपको शहतूत फल खाने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे और इसके साथ ही शहतूत हमारे लिए कितना फायदेमंद है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इसलिए पोस्ट में लास्ट तक बने रहे।
दोस्तों शहतूत खाने में एक बहुत ही मीठा नरम और स्वादिष्ट फल होता है इसमें ऐसे कई गुण होते हैं जो कई बीमारियों में वरदान साबित हो सकते हैं।
इस फल का सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे तो पहुंचते ही हैं इसके साथ ही शहतूत का प्रयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है।
दोस्तों इस फल के अंदर पोटेशियम विटामिन ए और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं अगर आपने इसको अभी तक नहीं चखा है तो शहतूत के फायदे जानने के बाद इसको खाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
तो आइए दोस्तों इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि, "शहतूत खाने से हमें क्या-क्या फायदा होता है और इसके खाने से क्या नुकसान हो सकता है":
नंबर. 1 एनीमिया में लाभदायक।
दोस्तों से शहतूत का सेवन करने से शरीर में खून की कमी होने का रोग ठीक हो जाता है। उसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी नहीं रहती।
क्योंकि इस फल में एंटी हिमॉलिटिक गुण होते हैं जो कि हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
इसलिए जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन लोगों को शहतूत जरूर खाना चाहिए। 2 हफ्तों तक इसका सेवन करने से इस रोग में काफी हद तक राहत मिल जाती है।
नंबर 2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करें।
दोस्तों शहतूत में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है जो
शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है और बड़ी हुई शुगर लेवल को कम करने में सहायता करता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
नंबर 3. हड्डियां मजबूत बनाएं।
दोस्तों शहतूत के फायदे हड्डियों के साथ भी जुड़े हुए हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियों में मजबूती बनी रहती है। सफेद रंग वाले शहतूत में कैल्शियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसको खाने से हड्डियों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है और हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती है।
नंबर 4. पाचन मजबूत करें।
दोस्तों शहतूत में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है और पाचन के लिए डाइटरी फाइबर बहुत जरूरी माना जाता है। यह पेट में खाने को पचाने की गति को बढ़ा देता है। इसके साथ ही डाइटरी फाइबर कोलेस्ट्रोल को सामान्य बनाने में भी मदद करता है और ह्रदय रोगों से भी हम को बचाता है और यह कब्ज पेट में सूजन इनमें भी आराम देता है।
नंबर 5. वजन घटाने में मददगार।
दोस्तों अधिक वजन से परेशान लोगों को शहतूत जरूर खाना चाहिए इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
इसलिए वजन कम करने हेतु अपनी डाइट में इस फल को जरूर शामिल करे।
नंबर 6. आंखों की रोशनी बढ़ाए।
दोस्तों आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी शहतूत का सेवन कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि शहतूत में भरपूर मात्रा में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों पर आने वाले तनाव को दूर करता है। रेटिना से संबंधित दोषों को भी दूर करने में यह बहुत मददगार साबित होता है।
नंबर 7. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
दोस्तों शहतूत को खाने से खांसी और जुखाम जैसा खतरा बहुत ही कम हो जाता है दरअसल इस फल को खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से हमें जल्दी-जल्दी खांसी जुखाम और अन्य बीमारियां होना बहुत कम हो जाता है।
इसलिए जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं उनको शहतूत का सेवन जरूर करना चाहिए।
शहतूत में एंटी एंज्वाइनिंग गुण भी पाया जाता है जो बढ़ती उम्र में भी हमें जवा बनाए रखने में मदद करता है और हमारी स्किन पर असमय झुरिया नहीं आने देता झुर्रियों को चेहरे से गायब कर देता है।
आइए दोस्तों अब जानते हैं शहतूत हमें कब और कैसे खाना चाहिए?
सुबह नाश्ते के समय और शाम को आप इस के जूस का सेवन कर सकते हैं। शाम को आप इसकी फ्रूट चाट बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
शहतूत की मात्रा की बात करें तो इसे प्रतिदिन 66 मिलीग्राम तक लिया जा सकता है।
आइए अब जानते हैं इसके नुकसान क्या हो सकते हैं?
दोस्तों पोटेशियम के कारण इसकी अधिक मात्रा किडनी
से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है।
ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए शहतूत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। लेकिन अगर डायबिटीज की दवाई के साथ इसका सेवन किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है।
ऐसे में ब्लड शुगर लेवल के रास्ते में आने वाली किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें सफेद रंग के शहतूत खाने से पेट दर्द और मति भ्रम की शिकायत भी हो सकती है
गर्भवती महिलाओं को और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
वैसे तो शहतूत से एनर्जी के केस बहुत कम देखने को मिलते हैं लेकिन फिर इसका ध्यान रखना जरूरी है।
दोस्तों उम्मीद करते हूं आज की शहतूत से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी इसके बारे में आप हमें कोई भी सलाह देना चाहे तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं
उम्मीद करती हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी ऐसी ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए।
आज की पोस्ट में बस इतना ही मिलते हैं एक और नई और रोचक पोस्ट के साथ है तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।
आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।