सुबह खाली पेट गुड़ खाने के चौंकाने वाले फायदे क्या-क्या है? - Health Benefits and Nutritional Value of Jaggery

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।

thebetterlives.com में आपका स्वागत है।
मैं हूं आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।

दोस्तों मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद जरूरी!

तो आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास topic जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे!  

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहतरीन जानकारी जो कि अपनाने में बहुत ही आसान है और आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।

दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से आपको सुबह खाली पेट गुड़ खाने के चौंकाने वाले फायदे बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे तो पोस्ट में अंत तक बने रहे।

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के चौंकाने वाले फायदे क्या-क्या है? - Health Benefits and Nutritional Value of Jaggery


जी हां दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट गुड़ खाने से आपके शरीर में क्या-क्या फायदे होते हैं और इतना ही नहीं यह हमारे शरीर में मौजूद कई गंभीर बीमारियों को भी जड़ से खत्म कर देता है।

जी हां दोस्तों इस बात का दावा कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी करते हैं।

तो चलिए दोस्तों इस के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं:-

दोस्तों आपने गुड़ (jaggery) का नाम तो जरूर सुना होगा गुड एक ऐसी चीज है जो खाने में स्वादिष्ट और काफी फायदेमंद होती है।

वहीं चीनी के इस्तेमाल से ज्यादातर शरीर में नुकसान ही होते हैं।
जो लोग रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं चाहे वह खाने के साथ लेते हैं या फिर गुड़ की चाय पीते हैं उनका शरीर औरो की बजाय हमेशा स्वस्थ रहता है।

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट गुड़ खाने से कौन कौन से रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं।

दोस्तों खासतौर पर पुरुषों के लिए गुड़ बहुत ही लाभकारी होता है और शरीर के लगभग सारे पोषक तत्वों को पूरा करते हुए शरीर को शक्ति प्रदान करता है।

दोस्तों हमारे देश भारत में ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने का शौक होता है।

दोस्तों यदि आपको सेहत भी बनानी है और मीठा भी खाना है तो गुड एक बहुत ही अच्छा option हो सकता है।

गुड का भारतीय संस्कृति में अपना एक अलग ही महत्व है।
वैसे तो गुड़ और चीनी दोनों गन्ने के रस से ही बनते हैं। लेकिन चीनी बनाते वक्त उसमें मौजूद आयरन तत्व पोटेशियम गंधक और कैल्सियम आदि तत्व नष्ट हो जाते हैं।

लेकिन दोस्तों गुड बनाते वक्त ऐसा नहीं होता। गुड में विटामिन ए विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक शोध की मानें तो गुड़ का नियमित रूप से सेवन आपको अनेकों बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही पढ़ा है!

आइए अब जानते हैं गुड से होने वाले फायदे के बारे में:-

नंबर 1. दोस्तों गुड हमारे रक्त को साफ करता है।

दोस्तों गुड में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है।
अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं तो आपको कभी भी आयरन की कमी नहीं होगी।
इसके साथ ही इससे खून भी साफ होता है।

नंबर 2. हमारी पाचन क्रिया को सही करता है।

दोस्तों रोजाना खाली पेट गुड़ खाने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है हमारे पेट में गैस नहीं बनती हमारा खाना अच्छे से हजम हो जाता है और हमें एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

नंबर 3. पेट को देता है ठंडक।

दोस्तों रोज एक गिलास दूध या पानी के साथ गुड़ का सेवन हमारे पेट को ठंडक देता है। गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
दोस्तों जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है वह लंच या डिनर के बाद थोड़ा सा गुड जरूर खाएं।

नंबर 4. गुड हमारे Metabolism को boost करता है।

जी हां दोस्तों गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है और इसके साथ ही गुड शरीर का रक्त भी साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है।

नंबर 5. गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

जी हां दोस्तों जिन लोगों को गैस बनने की समस्या होती हैं वह सुबह या लंच के टाइम में एक गिलास दूध या पानी या फिर लस्सी के साथ गुड़ का सेवन जरूर करें।
इससे उनको फायदा होगा और गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

नंबर 6. कब्ज़ एसिडिटी को करें दूर।

दोस्तों गुड पेट संबंधी समस्या को ठीक करने का सबसे सस्ती और असरदार चीज है।

अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करते हैं तो कब्ज पेट गैस और एसिडिटी जैसे रोग दूर हो जाते हैं।
इसके साथ ही पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।

नंबर 7. एनीमिया की समस्या से दिलाए छुटकारा।

दोस्तों गुड़ आयरन का मुख्य स्त्रोत है इसके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं।
इसलिए यह एनीमया के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

आपको बता दें कि एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है।

अगर इसे समय पर कंट्रोल ना किया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर लेती है।

तो इसलिए दोस्तों एनीमिया की बीमारी में गुड़ बहुत ही महत्वपूर्ण होता है खास करके महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत ज्यादा जरूरी है।

नंबर 8 त्वचा को करे तरोताजा और मुंहासों से दिलाए छुटकारा।

दोस्तों त्वचा के लिए गुड बहुत ही लाभकारी होता है।
गुड़  ब्लड से खराब toxicity को बाहर करता है।
जिससे त्वचा में निखार आता है त्वचा दमकने लगती है और मुंहासे भी नहीं होते हैं।

तो गुड़ का नियमित रूप से सेवन करने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं और आपकी त्वचा पर निखार आ जाता है।

नंबर 9. जुखाम और कफ।

दोस्तों गुड़ का सेवन जुखाम और कफ से आराम दिलाता है।
जुखाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो गुड़ की लापसी या हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।

नंबर 10. थकान और कमजोरी करें दूर।

दोस्तों बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान होने पर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो आपका अनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
गुड बहुत जल्दी पच जाता है और इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढता।

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप थोड़ा सा एक या दो चम्मच कुटा हुआ गुड और गर्म दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं इससे आपको तुरंत थकान में आराम मिल जाएगा।

नंबर 11.  टेंपरेचर और दमा को करें नियंत्रित।

दोस्तों गुड हमारे शरीर के टेंपरेचर को सही रखता है इसमें एंटीक एनर्जीक तत्व मौजूद होते हैं।
इसलिए दमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।


नंबर 12. जोड़ों के दर्द में लाभकारी।

दोस्तों गुड जोड़ों के दर्द से भी आराम दिलाता है
एक टुकड़ा अदरक के साथ छोटा सा गुड़ नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल जाता है।

नंबर 13.  ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित।

दोस्तों गुड में अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

तो आपने देखा दोस्तों यह साधारण सा दिखने वाला गुड़ हमारे लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

अगर आप भी गुड़ के इन फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं
तो आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर दें।
और अपनी बॉडी को हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त और खिली खिली बनाए रखें।

तो दोस्तों यह थी हमारी आज की जानकारी जिसमें हमने आपको गुड से जुड़े बहुत सारे फायदो के बारे में बताया।

उम्मीद करती हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी ऐसी ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए।

ऐसी ही रोचक जानकारी लेने के लिए होमपेज पर जाएं

आज की पोस्ट में बस इतना ही मिलते हैं एक और नई और रोचक पोस्ट के साथ है तब तक  अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।

आपकी दोस्त अंशिका डाबोदिया।
                          
                          





एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने