हैलो दोस्तों कैसे हैं आप उम्मीद करती हूं आप सब अच्छे
और स्वस्थ होंगे।
thebetterlives.com में आपका स्वागत है मैं हूं आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।
मै आपके लिए लेकर आती हूं बहुत ही खास और इंटरेस्टिंग जानकारी जो आपकी नॉलेज के लिए है बेहद इंर्पोटेंट।
आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक खास जानकारी जो
आपके लिए है बेहद जरूरी और इंटरेस्टिंग!
दोस्तों आज हम आपको 10 ऐसी स्वदेशी कंपनियों के बारे में बताएंगे जो भारत पर राज करती है।
दोस्तों स्वदेशी कंपनियां हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
दोस्तों इन से ना सिर्फ हमारे देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है बल्कि इनका सामान खरीदने पर देश का पैसा देश में ही रहता है।
तो आइए दोस्तों जानते हैं भारत की सबसे बड़ी 10 स्वदेशी कंपनियां कौन सी है? और उनसे आप क्या क्या सामान खरीद सकते हैं
नंबर 10 पर है पारले कंपनी।
दोस्तों नंबर 10 पर है पार्ले जिसके पास 90 सालों ( 1929 ) से ज्यादा का अनुभव प्राप्त है।
पारले जी, मुनैको, क्रेक्जैक और 20 - 20 पारले के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्कुट हैं।
वही प्रीमियम बिस्किट की रेंज में हाइड अन सीक और मिलानो काफी स्वादिष्ट बिस्किट है।
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि पारले जी को विश्व का सबसे अच्छा बिस्किट माना गया है।
पारले की टोफी भी लोकप्रिय हैं जिसमें प्रमुख हैं:-
किस्मी, मेलोडी, मैंगो बाइट, लंदनडेरी, मजेलो, और रोला कोला।
आपकी छोटी-मोटी भूख को मिटाने के लिए पारले के पास हैं:- मेकसीटोज नाचोज, नमकीन, रस और फुल टोस।
फ्रूटी, अपपी फिज,फरीओ और ढिशूम पारले के सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है।
पारले की ' बैल्ली ' नाम से पानी की बोतल भी आती है
और पारले की फरेस दालें भी आती है जिनको खाकर आप अपनी छोटी मोटी भूख मिटा सकते हैं।
दोस्तों नंबर 9. पर है हिमालया कंपनी।
हिमालया कंपनी साल 1930 से जनता की सेवा में लगी हुई है।
हिमालय कंपनी के बच्चों के सामान जो अपनी क्वालिटी के लिए पहचाने जाते हैं जिस में शामिल है:-
बेबी हेयर ऑयल, बेबी सोप, बेबी डायपर,बेबी पाउडर, बेबी शैंपू, बेबी मसाज ऑयल।
हिमालया कंपनी के पास साबुन, फेसवास, फेस क्रीम, हैंड वॉच, लिप बाम, शैंपू और टूथपेस्ट मौजूद है।
हिमालया के पास आयुर्वेदिक दवाएं भी मोजुद हैं जैसे- लिव-52, कोफ्लेट, और सेफ्टी नियन सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयां है।
हिमालया जानवरों के लिए खाने का सामान और दवाइयां भी बनाती है।
दोस्तों नंबर 8. पर है इमामी कंपनी जो 1974 में स्थापित हुई थी।
10 भारतीय brand जो दुनिया पर राज करते हैं? Logo: Imami |
बॉडी की देखभाल करने के लिए इमामी के पास हैं-:
बोरो प्लस, फेयर हैंडसम, वेसोकेयर, गोल्डन ब्यूटी रेंज,
ही डियोड्रेंट जैसे नाम है
वहीं बालों की देखभाल के लिए डायमंड शाइन हेयर कलर,
नवरत्न तेल, केश किंग शैंपू और तेल उपलब्ध है।
इमामी के पास झंडू बाम, मेंथो प्लस बाम, फास्ट रिलीफ
आपके सर दर्द और बदन दर्द को चुटकियों में ठीक कर देंगे।
इमामी का सोना चांदी चवनप्राश और केसरी जीवन च्यवनप्राश आपको सेहतमंद और रोगों से बचा कर रखते हैं।
दोस्तों नंबर 7. पर है हीरो मोटोकॉर्प।
हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी है।
इस कंपनी को लंबे समय तक हीरो होंडा के नाम से जाना जाता था।
इस कंपनी की स्थापना 1984 में हीरो के नाम से शुरू हुई थी।
शुरू में यह कंपनी जापान की होंडा कंपनी के साथ मिलकर हीरो साइकिल भेजा करती थी
और कुछ ही समय के बाद इस कंपनी ने मोटरसाइकिल बेचना शुरू कर दिया था।
हीरो होंडा मोटरसाइकिल अपने सस्ते दाम और जबरदस्त माइलेज की वजह से बहुत तेजी से मशहूर हो गई
साल 2001 तक यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बन गई।
2010 में कुछ निजी कारणों से भारत की हीरो और जापान की होंडा ने अलग होने का फैसला कर लिया।
उसके बाद इसे हीरो मोटोकॉर्प के नाम से जाना जाने लगा।
आज हीरो मोटोकॉर्प भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी टू व्हीलर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी कहलाती है।
भारत के अंदर इसकी टू व्हीलर कैटेगरी में इस कंपनी का मार्केट शेयर 40% है।
दोस्तों नंबर 6 पर है गोदरेज कंपनी।
गोदरेज भी भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है।
इस कंपनी की स्थापना आज से करीब 123 साल पहले सामने 1897 में की गई थी।
समय के साथ-साथ गोदरेज कंपनी बड़ी होती गई और आज यह विशाल कंपनियों का समूह बन चुकी है जो गोदरेज ग्रुप के नाम से जाना जाता है।
इस कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित है।
यह कंपनी विभिन्न तरह के उत्पाद बेचती है यह कंपनी विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों जैसे कि:-
एग्रीकल्चर, उपभोक्ता उत्पाद, घरेलू उपकरण, केमिकल इलेक्ट्रिक सामान,फर्नीचर और इनसे जुड़े और भी बहुत सारे सामान आदि में सफलतापूर्वक काम कर रही है।
दोस्तों गोदरेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है यह कंपनी बहुत दूर तक अपने प्रोडक्ट के लिए मशहूर है।
पूरी दुनिया में गोदरेज के नाम की एक ख्याती भरी हुई है।
भारत के बाहर सभी देशों में इस कंपनी के उत्पादों को किसके नाम से पहचाना जाता है।
दोस्तों नंबर 5. पर आती है जैगुआर कंपनी।
बहुत से लोग इस ब्रांड का नाम इस लिस्ट में देख कर चौंक गए होंगे!
क्योंकि ज्यादातर लोगों को यह लगता होगा कि यह प्रीमियम कार बनाने वाला ब्रांड विदेशी है लेकिन दोस्तों आपको बता दें कि भारत के टाटा मोटर्स ने इस ब्रांड को साल 2008 में खरीद लिया था उससे पहले यह ब्रांड फोर्ड मोटर्स कंपनी के अंतर्गत आता था।
पहली बार इस कंपनी की स्थापना साल 1922 में सवेलोसाईट कार कंपनी के नाम से हुई थी।
इस कंपनी की शुरुआत मोटरसाइकिल साइड कार बेचने से हुई थी।
सन् 1933 को जैगुआर नाम मिला।
आज यह कम्पनी अपनी लग्जरी गाड़ियों या प्रीमियम सुपर कारो के लिए जानी जाती हैं।
जैगुआर को अपनी प्रीमियम और लग्जरी कारों में शामिल किया जाता है।
यहां के करीब हर हिस्से में इस कंपनी की गाड़ियां बेची जाती है।
साल 2016 में एक समारोह के दौरान जैगुआर d-type मॉडल को 21 मिलियन डॉलर यानी लगभग 158 करोड रुपयों में खरीदा गया था।
दोस्तों नम्बर 4.पर एस बी आई बैंक।
एस बी आई बैंक का पूरा नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। इसका मार्केट वैल्यू 3 लाख 35 हजार करोड के आसपास है एस बी आई भारत की सबसे पुरानी बैंक है और वर्तमान में रजनीश कुमार इसके चेयरमैन है।
दोस्तों एस बी आई बैंक का हेड क्वार्टर मुंबई महाराष्ट्र में है। एस बी आई बैंक को 2019 में भारत की टॉप 500 कंपनियों में 236 वां स्थान दिया गया है।
पूरी दुनिया में एसबीआई बैंक के 30 से भी अधिक कार्यालय है और 22 हजार से भी ज्यादा ब्रांच है इसके साथ ही एस बी आई भारत की सबसे बड़ी बैंकिंग और फाइनेंस कंपनी है।
और दोस्तों इसी तरह से भारत की 10 टॉप कंपनियों में
नंबर 3. पर है टाटा ग्रुप की टी सी एस कंपनी।
टी सी एस का पूरा नाम टाटा कंसल्टेंसी सर्विस है।
टी सी एस भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने के साथ-साथ एक मल्टीनैशनल कंपनी भी है
और इसका हेड क्वार्टर मुंबई महाराष्ट्र में स्थिति है इसका मार्केट वैल्यू 4 लाख 75 हजार करोड के आसपास है।
टी सी एस को फॉर्चून ग्लोबल लिस्ट में दुनिया की टॉप 500 कंपनियों में 10वें नंबर की और फॉर्ब्स की लिस्ट में 64वें नंबर में स्थान दिया गया है।
टीसीएस दुनिया में 46 देशों में अपना कारोबार करती है। वर्तमान में टीसीएस में 3 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं और मैं आपको यह भी बता दूं कि इंडियन रेलवे के सभी ऑनलाइन हट जाऊंगा टीचर्स कंपनी के द्वारा कंडक्ट कराया जाता है।
और आज के लिस्ट में नंबर 2. पर आई ओ सी एल कंपनी है आई ओ सी एल का पूरा नाम इंडियन ऑयल कॉ्पोरेशन लिमिटेड है।
यह एक सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय कंपनी है इसकी शुरुआत 30 जून 1959 को की गई थी और इसका हेड क्वार्टर न्यू दिल्ली में है
और दोस्तों आई ओ सी एल को महारत्न कंपनियों में भी शामिल किया गया है। वर्तमान में श्रीकांत माधव वैद्य इसके चेयरमैन है।
आई ओ सी एल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से 117 रैंक दिया गया है। वर्तमान में आइ ओ सी एल में 35 हजार से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
दोस्तों इस तरह से भारत के 10 टॉप कंपनियों में से नंबर 1 पर आता है रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम।
इसे 1966 में स्टार्ट किया गया था और अभी तक इसका मार्केट वैल्यू 5 लाख 80 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, पेट्रोकेमिकल, कपड़े और मीडिया के फील्ड में काम करती है।
रिलायंस को 2019 के फॉर्चून ग्लोबल लिस्ट में टॉप 500 कंपनियों में 106 वा रैंक मिला है। JIO जो कि एक रिलायंस कंपनी का हिस्सा है इसके पास वर्तमान में 23 करोड से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स है।
रिलायंस का हेड क्वार्टर मुंबई महाराष्ट्र में मौजूद है और इसके ऑनर मुकेश अंबानी है जो भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन है।
दोस्तों यह थी भारत की टॉप 10 कंपनियां जिनके बारे में हमने आपको जानकारी देने की कोशिश करी है
आईए एक बार फिर नजर डालते हैं इन टोप 10 कंपनियों पर:-
नंबर 1. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।
नंबर 2. आई ओ सी एल।
नंबर 3. टी सी एस।
नंबर 4. एस बी आई बैंक।
नंबर 5. जैगवार।
नंबर 6. गोदरेज।
नंबर 7. हीरो मोटोकॉर्प।
नंबर 8. इमामी।
नंबर 9. हिमालया।
नंबर 10. पारले।
दोस्तों आशा करती हूं आज की जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी ऐसी ही इंटरेस्टिंग जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आए
मिलते हैं एक और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें अपने चारों तरफ सफाई बनाए रखें धन्यवाद।
आपकी दोस्त पुष्पा डाबोदिया।।
Tags:
Expensive Knowledge
Historical Facts
Internet Ki Duniya
Knowledge
Online Shopping
Petroleum products
Something Unique