मटर के पराठे बनाने का आसान तरीका। हरी मटर के पराठे। मटर के पराठे रेसिपी

हरे मटर के टेस्टी पराठे।
हरी मटर के पराठे कैसे बनाएं।

मटर के टेस्टी पराठे बहुत ही आसान तरीके से बनाएं।
आज मैं आपको बताऊंगी आसान तरीका। 
पसंद आए तो लाइक जरुर करे।
मुझे खुशी होगी-
हरी मटर के पराठे कैसे बनाएं



हरी मटर के पराठे। मटर के पराठे रेसिपी।
पराठा रेसिपी।
मटर के पराठे बनाने का आसान तरीका।
हरी मटर के पराठे।

भरमा पराठे।
मटर के पराठे। 


चलिए शुरू करते हैं मटर के टेस्टी पराठे बनाने की रेसिपी,
वीडियो पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें शेयर करें और मेरे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।

मटर के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले हम देख लेते हैं कि हमें क्या-क्या सामग्री चाहिए।
आवश्यक सामग्री।

एक कटोरी हरे मटर।
एक बारीक कटी प्याज।
8,10 लहसुन की कलियां।
2 हरी मिर्च।
एक हरा प्याज।
एक कटोरी हरा धनिया।
अब लेते हैं मसाले
मसाले।

स्वाद के अनुसार नमक।
आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर।
एक चम्मच सूखा धनिया पाउडर।
एक चम्मच अमचूर पाउडर।
एक चम्मच चाट मसाला।
एक चम्मच गरम मसाला।
पराठे बनाने के लिए तेल।
बनाने की विधि।
सबसे पहले मिक्सी का जार लेंगे।
मिक्सी के जार में डालेंगे।
मटर,प्याज, लहसुन ,अदरक,।

इन सब को थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लेंगे।
पीसने के बाद इनको एक बर्तन में निकाल लेंगे।

अब एक परात लेंगे। उसमें आटा डालेंगे।
आटे में कुछ मसाले डाले।

मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,अमचूर पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर ,काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच तेल,
और मिक्सी में जो हमने पीस के तैयार किया था वह टेस्ट भी आटे में डाल दें।

सबको अच्छे से मिलाएं।
मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ लें।
आटा ना ही ज्यादा सॉफ्ट हो ना ही ज्यादा टाइड।

आटा गूंथने के बाद 5 मिनट तक रख दें।

ज्यादा देर ना रखें क्योंकि आटे में हमने नमक डालना है तो यह पानी छोड़ देगा आटा गीला हो जाएगा।
अब आटे की लोई बना ले लोइ आप अपनी पसंद की बनाएं छोटी या बड़ी।

लोई बनाने के बाद पराठे बेले।
सारे पराठे एक बार बेल कर तैयार कर लें।

अब गैस पर तवा गरम कर ले।
 आच को मध्यम हाई रखें।
 तवा गर्म होने पर पराठा तवे पर डाल दें।
 धीमी आंच पर पकने दें।

 पहले पराठे को जल्दी ही पलट दें।
 कच्चा पक्का दोनों साइड से पलट ले।
 अब पराठे पर घी या तेल लगा कर।
 दोनों तरफ से उलट पलट कर सेक लें। 

 गरमा गरम मटर के पराठे तैयार हैं।
 आप इन पराठे को आलू की सब्जी गोभी की सब्जी या फिर चटनी के साथ खाएं।
 यह पराठे बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं आप इन्हें पेट भर के खा सकते हो।

 आप इन पराठे को चाय के साथ खाएंगे यह आपको बहुत अच्छे लगेंगे।
 उम्मीद करती हूं आज की रेसिपी हरी मटर के पराठे आपको पसंद आई होगी।

 रेसिपी पसंद आई हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें अपना कीमती टाइम देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

 आज की रेसिपी में कोई भी आपकों कमी लगे तो मुझे कमेंट करके अपना सुझाव देना। मुझे बहुत खुशी होगी
 धन्यवाद।

यूट्यूब पर देखे यही रेसिपी



एक टिप्पणी भेजें

Thanks for writing back

और नया पुराने